Search

 
 
 

Bokaro News : डीसी ने DEO कार्यालय का किया निरीक्षण, एक हफ्ते में सभी रजिस्टर व्यवस्थित करने का निर्देश

डीसी ने डीईओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह एक अथवा दो दिन शिक्षकों के वेतन भुगतान से संबंधित प्रक्रियाओं की समीक्षा करें, ताकि भुगतान समयबद्ध व निर्बाध रूप से हो सके. इससे शिक्षकों को किसी प्रकार की परेशानी भी नहीं होगी.
 
डीईओ कार्यालय में फाइलों का अवलोकन करते डीसी अजय नाथ झा.

Bokaro : बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने कैंप-2 स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली व अभिलेखों के संधारण की समीक्षा की. उन्होंने उपस्थिति पंजी, रोकड़ बही, निर्गत पंजी, वेतन पंजी, कर्मियों के कार्य आवंटन से संबंधित अभिलेख, आवंटन पंजी का अवलोकन किया और सभी रजिस्टर व अभिलेखों को एक सप्ताह के भीतर अद्यतन व सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया. 


डीसी ने डीईओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह एक अथवा दो दिन शिक्षकों के वेतन भुगतान से संबंधित प्रक्रियाओं की समीक्षा करें, ताकि भुगतान समयबद्ध व निर्बाध रूप से हो सके. इससे शिक्षकों को किसी प्रकार की परेशानी भी नहीं होगी. उन्होंने कार्यालय, सामान्य शाखा व रिकॉर्ड रूम का भी जायजा लिया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही