Search

 
 
 

Bokaro News: एसआईआर अभियान पर डीसी की पैनी नजर, विशेष शिविरों का किया निरीक्षण

रविवार को डीईओ-सह-डीसी अजय नाथ झा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत 36 बोकारो विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशेष शिविरों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का जायजा लिया.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: रविवार को डीईओ-सह-डीसी अजय नाथ झा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत 36 बोकारो विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशेष शिविरों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का जायजा लिया.

Uploaded Image
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मतदान केंद्र संख्या 267 एवं 271 (दिल्ली पब्लिक स्कूल), 281 से 285 (केंद्रीय विद्यालय) तथा 299 से 301 (बोकारो महिला कॉलेज) का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित बीएलओ से गणना प्रपत्रों के संग्रहण, डिजिटाइजेशन की प्रगति तथा शिविर के संचालन की  जानकारी प्राप्त की.

 

इसे भी पढ़ें:

 


डीईओ-सह-डीसी ने शिविर में उपस्थित मतदाताओं से संवाद कर उन्हें गणना प्रपत्र सही एवं पूर्ण रूप से भरकर जमा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है. इसके लिए सभी पात्र मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है.


उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि प्राप्त गणना प्रपत्रों का समयबद्ध डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें तथा कार्य में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखें. साथ ही अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर अभियान को सफल बनाने की दिशा में पूरी गंभीरता से कार्य करें. 


निरीक्षण के दौरान ईआरओ सह अनुमंडल पदाधिकारी चास  प्रांजल ढांडा, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, एईआरओ सत्यबाला सिन्हा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही