Search

 
 
 

Bokaro News : ट्रेजरी घोटाले के बाद डीसी सतर्क, जिला कोषागार का किया निरीक्षण

डीसी अजय नाथ झा ने कोषागार कार्यालय के कार्यों व अभिलेखों की समीक्षा की. विभिन्न विभागों की अलॉटमेंट पंजी, रेड, ग्रीन व ब्लू पेन चेक तथा अन्य वित्तीय अभिलेखों का अवलोकन किया.
 
ट्रेजरी कार्यालय में फाइलों का अवलोकन करते डीसी अजय नाथ झा.

Bokaro : बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने जिला कोषागार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यालय के कार्यों व अभिलेखों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. डीसी ने कार्यालय में एसएनएस स्पर्श के तहत भुगतान प्रक्रिया की जानकारी ली. अधिकारियों व कर्मियों को कार्यों को पूरी पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ संपन्न करने का निर्देश दिया.


निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की अलॉटमेंट पंजी, रेड, ग्रीन व ब्लू पेन चेक तथा अन्य वित्तीय अभिलेखों का अवलोकन किया. कहा कि वित्तीय कार्यों में किसी प्रकार की त्रुटि या गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए. सभी प्रक्रियाओं का नियमानुसार पालन सुनिश्चित करें.

 

उन्होंने कार्यालय की सभी फाइलों के ऊपर संबंधित विभाग का नाम स्पष्ट रूप से लिखने का निर्देश दिया. कहा कि फाइलों व अभिलेखों के सही वर्गीकरण से कार्य निष्पादन में सुविधा होगी तथा कार्यालय की व्यवस्था और सुदृढ़ बनेगी. मौके पर प्रशिक्षु आईएएस अरविंद, जिला कोषागार पदाधिकारी गुलाब चंद उरांव, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही