Search

 
 
 

Bokaro News : डीसी ने की मेगा कैंप की तैयारियों की समीक्षा, बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति अनिवार्य

Bokaro News : डीसी ने निर्देश दिया कि मेगा कैंप के दौरान जिले के सभी बूथों पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे.
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी अजय नाथ झा.

Bokaro News : बोकारो जिले में एसआईआर के तहत दस्तावेज सत्यापन, सुनवाई व लंबित मामलों के निष्पादन के लिए 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर विशेष कैंप लगेगा. बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने शुक्रवार को विशेष कैंप की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. कहा कि एसआईआर में सभी पात्र मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी व कर्मी समन्वय के साथ कार्य करें.

 

इसे भी पढ़ें


डीसी ने निर्देश दिया कि मेगा कैंप के दौरान जिले के सभी बूथों पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे. कैंप में मतदाताओं से आवश्यक प्रपत्र प्राप्त करने, दस्तावेज संबंधी समस्याओं के समाधान व लंबित मामलों में सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दें. मेगा कैंप के के बाद डिजिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा, ताकि प्राप्त प्रपत्रों एवं दस्तावेजों का समयबद्ध तरीके से ऑनलाइन निष्पादन सुनिश्चित हो सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही