Search

 
 
 

Bokaro News: डीसी ने की कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, 9010 साइकिलों का हो चुका वितरण

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने कल्याण विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना, प्री-पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, कल्याण विभाग के छात्रावासों की स्थिति, अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण सहित विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने कल्याण विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना, प्री-पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, कल्याण विभाग के छात्रावासों की स्थिति, अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण सहित विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की.

 

Uploaded Image

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने की समीक्षा

मुख्यमंत्री नि: शुल्क साइकिल वितरण योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी से अब तक हुए साइकिल वितरण की जानकारी ली. जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि अब तक 9,010 साइकिलों का वितरण किया जा चुका है. इस पर उपायुक्त ने शेष साइकिलों का वितरण एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने वितरण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा.

 

इसे भी पढ़ें:


उपायुक्त ने जिले के कल्याण विभाग के छात्रावासों की वर्तमान स्थिति का समग्र आकलन करने के लिए एक टीम गठित करने का डीडीसी को निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि टीम सभी छात्रावासों का भौतिक सत्यापन कर उनकी वर्तमान स्थिति, पूर्व में कराए गए मरम्मत कार्य, आवश्यक मरम्मत एवं उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करेगी, ताकि आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके.


उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके.
उपायुक्त ने जिले में अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण के लिए राज्य मुख्यालय को आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र समर्पित करने का निर्देश दिया. साथ ही विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को वितरित की जाने वाली साइकिलों का विधिवत पंजी संधारित करने, प्रत्येक लाभुक के साथ साइकिल वितरण का फोटोग्राफ सुरक्षित रखने तथा सभी अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए.


बैठक में उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार, जिला कल्याण पदाधिकारी सुचिता किरण, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन, जिला शिक्षा अधीक्षक  अतुल कुमार चौबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही