Search

 
 
 

Bokaro News : जनता दरबार में DC का एक्शन,एलडीएम को तत्काल शिक्षा ऋण उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित हम आपको सुनते हैं.कार्यक्रम के तहत मंगलवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने आमजनों की समस्याओं व शिकायतों की सुनवाई की.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित हम आपको सुनते हैं.कार्यक्रम के तहत मंगलवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने आमजनों की समस्याओं व शिकायतों की सुनवाई की.कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत व जनहित से जुड़ी समस्याओं से संबंधित कुल 30 आवेदन प्रस्तुत किए.

 

 

उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.जनसुनवाई के दौरान चास प्रखंड के बरपोखर निवासी मेधावी छात्र अष्टम कुमार महतो ने भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसआई), बेंगलुरु के बी.एससी. इन डेटा साइंस (बीएसडीएस) पाठ्यक्रम में नामांकन के उपरांत आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा जारी रखने में आ रही कठिनाइयों से उपायुक्त को अवगत कराया. छात्र ने शिक्षा ऋण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. 

 

Uploaded Image

मामले की गंभीरता व छात्र की शैक्षणिक उपलब्धि को देखते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) को तत्काल शिक्षा ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आर्थिक कठिनाई किसी मेधावी छात्र की उच्च शिक्षा में बाधा नहीं बने.

 

प्राप्त आवेदनों में भूमि व राजस्व, अतिक्रमण, शिक्षा,सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल, विद्युत, आवास, सड़क तथा अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल रहे.उपायुक्त ने कहा कि हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा शासन-प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद एवं विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाना है.उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करते हुए आवेदकों को यथाशीघ्र राहत प्रदान करें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही