Search

 
 
 

Bokaro News : होमगार्ड बहाली की मांग तेज, छात्रों का डीसी कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन

बोकारो में भी छात्र एवं युवाओं का आंदोलन जोर पकड़ने लगा है. आज अपनी मांगों को लेकर सैकड़ों छात्र युवाओ ने डीसी कार्यालय पहुंचकर मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा मुख्य गेट पर ही धरने पर बैठ गए.
 

Bokaro : बोकारो में भी छात्र एवं युवाओं का आंदोलन जोर पकड़ने लगा है. आज अपनी मांगों को लेकर सैकड़ों छात्र युवाओ ने डीसी कार्यालय पहुंचकर मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा मुख्य गेट पर ही धरने पर बैठ गए.

 

 

 

छात्रों के आंदोलन में डुमरी विधायक जयराम महतो भी पहुंचे जहां उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी पर कहा कि बहाली प्रक्रिया में अपनाई जानी चाहिए, जब सिंटे उपलब्ध हो. उन्होंने कहा मैं विधानसभा में भी मामले को उठाने का काम करूंगा. 

 

वहीं छात्र नेता युगदेव महथा ने कहा कि बोकारो में होमगार्ड ,चौकीदारों की बहाली नहीं हो रही है,हमलोगों ने कई बार डीसी,विधायक को मांग पत्र भी सौंपा लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला. लेकिन आज हम लोग बिना निर्णय वापस नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा अब आर पार की लड़ाई शुरू हो गई है. अब तक यह आंदोलन था अब महा आंदोलन होगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही