Search

 
 
 

Bokaro News: गौ-माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन

देशभर में चलाए जा रहे गौ-संवर्धन व गौ-संरक्षण अभियान के तहत बोकारो में साधु-संतों की अगुवाई में सर्वसमाज के लोगों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुटता का परिचय दिया.
 

Bokaro : देशभर में चलाए जा रहे गौ-संवर्धन व गौ-संरक्षण अभियान के तहत बोकारो में साधु-संतों की अगुवाई में सर्वसमाज के लोगों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुटता का परिचय दिया. गौ-माता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा देने और केंद्रीय 'गौ-मंत्रालय' के गठन की मांग को लेकर लोगों ने डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया.

 

 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भारत के सभी 790 जिलों में एक साथ शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन और प्रार्थना पत्र सौंपा गया. इसी कड़ी में बोकारो जिले में सर्वसमाज ने एकजुट होकर जिला प्रशासन  के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम चार सूत्री मुख्य मांगों का ज्ञापन सौंपा.

 

‎मीडिया से बात करते हुए अभियान के प्रतिनिधि छत्रबली पंडित ने बताया कि बोकारो जिले से 5 लाख से अधिक आम नागरिकों के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र डीसी  को सुपुर्द किया गया है. उन्होंने कहा कि गौ राष्ट्र की माता है इनकी रक्षा हमारी जिम्मेदारी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही