Search

 
 
 

Bokaro News: SIR कार्यक्रम में शामिल हुए उपायुक्त, दिए आवश्यक निर्देश

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे दिन मंगलवार को बोकारो विधानसभा (ग्रामीण) क्षेत्र एवं चंदनकियारी (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र के चास प्रखंड अंतर्गत कार्य करने वालों सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया
 
Bokaro: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे दिन मंगलवार को बोकारो विधानसभा (ग्रामीण) क्षेत्र एवं चंदनकियारी (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र के चास प्रखंड अंतर्गत कार्य करने वालों सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया. उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांढा, भूमि सुधार उप समाहर्ता चास शामिल हुए. 
उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का होना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों तथा बूथ स्तर के पदाधिकारियों को पुनरीक्षण कार्य पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया. 
साथ ही उन्होंने नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों के सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों का नाम किसी भी स्थिति में मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए तथा अपात्र नामों को नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया अपनाई जाए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही