Bokaro News: बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना. जनसुनवाई के दौरान कुल 22 मामले प्राप्त हुए. इनमें भूमि संबंधी विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, बिजली, राशन कार्ड तथा अन्य जनहित से जुड़े मामले शामिल थे.
बोकारो की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
उपायुक्त ने सभी मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है, ताकि आमलोगों को सरकारी कार्यालयों का अनावश्यक चक्कर नहीं लगाना पड़े.
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई का रिपोर्ट दे. साथ ही आवेदकों को मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराए.
मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत हेमलता बून, एडीडीएस सुचिता किरण, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

