Bokaro: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत बोकारो जिले में वोटर लिस्टके अपडेट का कार्य लगातार प्रगति पर है. इसी क्रम में बोकारो विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 79, 80 एवं 81 तथा बेरमो विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 210 एवं 217 पर मतदाताओं से संबंधित गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण हो गया है.
संबंधित बूथों के बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए. इसके उपरांत भरे हुए प्रपत्रों का निर्धारित समय के भीतर पुन: प्राप्त किया. जिसके बाद सभी प्राप्त प्रपत्रों का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन पूर्ण किया गया.
इसे भी पढ़ें:
समय पर डिजिटाइजेशन पूर्ण करने के लिए संबंधित बीएलओ को क्षेत्र के एईआरओ ने सम्मानित किया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं अपडेट बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही एवं अपडेट रूप में मतदाता सूची में दर्ज हो सके.
उन्होंने अभियान में बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए शेष मतदान केंद्रों पर भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment