Search

 
 
 

Bokaro News : सेक्टर-6D में जर्जर सीढ़ी की रेलिंग गिरी, ऊपरी मंजिल पर दो परिवार फंसे

कारो सेक्टर-6D स्थित शिव मंदिर के समीप आवास संख्या 2358 से 2366 तक के ब्लॉक में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. ब्लॉक की ऊपरी मंजिल की जर्जर सीढ़ी की रेलिंग अचानक टूटकर गिर गई.
 
इसी आवास की सीढ़ी की गिरी रेलिंग.

Bokaro : बोकारो सेक्टर-6D स्थित शिव मंदिर के समीप आवास संख्या 2358 से 2366 तक के ब्लॉक में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. ब्लॉक की ऊपरी मंजिल की जर्जर सीढ़ी की रेलिंग अचानक टूटकर गिर गई. घटना के बाद ऊपरी मंजिल पर रहने वाले दो परिवार अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ फंस गए हैं. डर के कारण वे नीचे उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं.

 


आवास में रहने वाले दीपक कुमार सिंह ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले भी इसी तरह की स्थिति उत्पन्न हुई थी. उस समय बीएसएल प्रबंधन ने मरम्मत कराई थी, लेकिन अब फिर से सीढ़ी और रेलिंग जर्जर हो गई है. उन्होंने बताया कि वह अपने कमरे में थे, तभी जोरदार आवाज सुनाई दी. बाहर निकलकर देखा, तो पूरी रेलिंग टूटकर नीचे गिर चुकी थी.


ऊपरी मंजिल पर फंसी आशा शर्मा ने बताया कि दो परिवार अभी भी ऊपर फंसे हुए हैं. उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी हैं और जर्जर सीढ़ी के कारण नीचे उतरने में डर लग रहा है. उन्होंने कहा कि घटना के काफी देर बाद तक बीएसएल का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा.


स्थानीय लोगों ने इस घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए बीएसएल प्रबंधन से तत्काल क्षतिग्रस्त सीढ़ी और आवास की मरम्मत कराने की मांग की है. कहा कि भविष्य में किसी हादसे से बचने के लिए जर्जर क्वार्टरों का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई की जाए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही