Search

 
 
 

Bokaro News: 13 को BSL के सभी गेटों को जाम करेगा विस्थापित अप्रेन्टिस संघ

विस्थापित अप्रेंटिस संघ की बैठक शहीद प्रेम प्रसाद गार्डन में हुई. जिसकी अध्यक्षता अमोद महतो और संचालन सुरेंद्र कुमार महतो ने किया. 5 जुलाई 2025 को बोकारो डीसी की अध्यक्षता में हुई वार्ता में आश्वासन मिला था कि 21 दिनो के अंदर नियोजन की प्रक्रिया चालू किया जाएगा.
 
बोकारो जिले की खबरें
  • वार्ता के लिए पहल नहीं होने से संघ नराज

Bokaro: विस्थापित अप्रेंटिस संघ की बैठक शहीद प्रेम प्रसाद गार्डन में हुई. जिसकी अध्यक्षता अमोद महतो और संचालन सुरेंद्र कुमार महतो ने किया. 5 जुलाई 2025 को बोकारो डीसी की अध्यक्षता में हुई वार्ता में आश्वासन मिला था कि 21 दिनो के अंदर नियोजन की प्रक्रिया चालू किया जाएगा. लेकिन अभी तक किसी प्रकार का कोई पहल नहीं किया गया.

Uploaded Image
जिससे बाध्य होकर अप्रेंटिस संघ 13 जुलाई को बोकारो स्टील प्लांट के सभी गेटों को जाम किया जाएगा. जिसकी जिम्मेवारी बोकारो प्रबंधक की होगी. संघ के नेता अमोद महतो ने कहा कि विस्थापित अप्रेंटिस संघ को कैजुअल पर बहाल किया जाय और 4328 लोगों को अप्रेंटिस कराया जाए.


उन्होंने कहा पूर्व की तरह विस्थापित के लिए चतुर्थ श्रेणी की बहाली किया जाय. साथ ही शहीद प्रेम प्रसाद के आश्रित को नियोजन दिया जाए. यदि सरकार मांग नहीं मानती है तो आंदोलन करेंगे.


इस बैठक में सुनील महतो, सुरेंद्र महतो, राजकुमार,बबलू, सुभाष कुमार, पान बाबू हेंब्रम, राजू साहू, अमोद कुमार, उमेश सिंह, मनोज कुमार, अभिषेक कुमार, गणेश साव, नीलकंठ महतो, शंकर रविदास, शंभू महतो, विमल टुडू, देवीलाल सोरेन आदि उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही