Search

Saraikela News : अवैध बालू का परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त

Saraikela : जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू के उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शनिवार देर रात थाना प्रभारी कौशल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सपादा गांव में छापेमारी की. इस दौरान अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया. हालांकि, कार्रवाई के दौरान दोनों ट्रैक्टरों के चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रात के समय सपादा गांव के रास्ते अवैध रूप से बालू की ढुलाई की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की. इसी दौरान दो ट्रैक्टर अवैध बालू के साथ पकड़े गए, जिन्हें जब्त कर तिरुलडीह थाना लाया गया.

थाना प्रभारी कौशल ने बताया कि जब्त ट्रैक्टरों को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बालू किस घाट से निकाला गया था और उसे कहां ले जाया जा रहा था. साथ ही ट्रैक्टर मालिकों और फरार चालकों की पहचान की जा रही है. उनके खिलाफ खान व खनिज अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है

वहीं, ग्रामीणों कहना है की अवैध बालू परिवहन से सड़कों को नुकसान पहुंच रहा था और सरकार को राजस्व की हानि हो रही थी. लोगों ने उम्मीद जताई कि इस तरह की लगातार कार्रवाई से अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही