Bokaro News : बोकारो में नौकरी और अन्य मांगों को लेकर विस्थापितों का आंदोलन तेज हो गया है. विस्थापित संगठनों ने बीएसएल के सभी गेटों को जाम कर दिया है.
बताया जाता है कि दो दिन पहले विस्थापितों ने तीन गेटों को जाम कर सांकेतिक सूचना सेल को दे दिया थी.इसके बाद प्रबंधन और नेताओं के बीच वार्ता कराई गई, लेकिन बातचीत नहीं होने से विस्थापित उग्र हो गए हैं. विस्थापित नेता अजय सिंह ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती हैं तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा. सेल या तो नौकरी दे या हमारा जमीन वापस कर दे. चूंकि विस्थापित अब भूखे नहीं रह सकता, हम खेती करेंगे.
विस्थापित अप्रेन्टिस कर नौकरी की आस में बैठे थे, जिनकी उम्र सीमा समाप्त होने के कगार पर है. नौकरी और विस्थापितों के समस्याओं को लेकर भूख हड़ताल आठ दिनों से जारी है. भूख हड़ताल पर स्थानीय विधायक श्वेता सिंह भी बैठी हैं.

