Bokaro News : बोकारो के कैंप टू स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में 5 सितंबर को सम्मान समारोह का आयोजन होगा. समारोह में जिला प्रशासन की ओर से झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा. उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा. डीसी अजय नाथ झा ने समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में झारखंड आंदोलनकारियों के साथ संवाद किया.
इसे भी पढ़ें
डीसी ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उनके संघर्ष, त्याग और योगदान को सम्मान देना हम सभी के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने आंदोलनकारियों से सुझाव भी मांगे. कहा कि समारोह के दौरानआंदोलनकारियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा. प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए जाएंगे.
उन्होंने मौके पर मौजूद एनडीसी राज शर्मा को निर्देश दिया कि 5 सितंबर को दस्तावेज सत्यापन के लिए पर्याप्त संख्या में काउंटर की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि आंदोलनकारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. समारोह में शामिल होने वाले आंदोलनकारियों के लिए भोजन व अल्पाहार की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

