- 1.25 लाख जुर्माना वसूला गया
Bokaro News: शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा द्वारा जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में देर शाम जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज, मोटर वाहन निरीक्षक एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने जिले के मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग और ओवरहाइट वाहनों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया.
इसे भी पढ़ें:
अभियान के दौरान मुख्य सड़कों पर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की सघन जांच की गई. जांच के क्रम में कुल 35 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग ₹1.25 लाख का जुर्माना वसूल किया गया.
अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अवैध पार्किंग पर प्रभावी नियंत्रण, ओवरहाइट वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई तथा सड़क पर सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना है. सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऐसे प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेंगे.
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें, मुख्य सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा नहीं करें तथा सभी यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें. सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए सभी वाहन चालक यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग करें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

