Search

 
 
 

Bokaro News : ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Bokaro News : प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेमंत कुमार घर से टहलने निकले थे. इसी दौरान सियारी पंचायत के ओचो मचवाटांड के पास रेलवे पोल संख्या 51/12 से 51/14 के बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
 
रेल हादसे में हेमंत कुमार की मौत
  • गोमिया में हादसे से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल

Bokaro News : बाबूगली इलाके के 44 वर्षीय डीटीएच व्यवसायी हेमंत कुमार की शनिवार सुबह रेल हादसे में हो गई. वह सुबह की सैर पर निकले थे, तभी सियारी पंचायत के ओचो मचवाटांड के पास ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद बाबुगली इलाके में शोक की लहर है.

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेमंत कुमार घर से टहलने निकले थे. इसी दौरान सियारी पंचायत के ओचो मचवाटांड के पास रेलवे पोल संख्या 51/12 से 51/14 के बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. पिता की मौत की खबर से बेटे विनीत कुमार का बुरा हाल है. मृतक की पत्नी सोनी देवी पलिहारी गुरुडीह पंचायत की वार्ड संख्या आठ की वार्ड सदस्य हैं.

 

सूचना पर गोमिया जीआरपी प्रभारी शैलेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव गोमिया थाना पुलिस को सौंपा गया. एसआई सुरेश टोप्पो ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, तेनुघाट भेज दिया. पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही