- सुबह 7:15 बजे से शुरू होगी उड़ान
- दोपहर में दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद की उड़ानें
- कुछ उड़ानों की टाइमिंग अलग-अलग
Ranchi News: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से उड़ानों का नया विंटर शेड्यूल लागू होगा. इस दौरान रांची से कुल 29 फ्लाइट्स का संचालन निर्धारित है. नया शेड्यूल मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा. इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, पटना, अहमदाबाद, पुणे, भुवनेश्वर और नवी मुंबई से जुड़े उड़ान शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें:
नई समय-सारिणी के अनुसार, सुबह 7:15 बजे दिल्ली की फ्लाइट निर्धारित है. इसके बाद सुबह 7:30 बजे पुणे-रांची-हैदराबाद और 8:15 बजे कोलकाता की उड़ान है. सुबह 9 बजे मुंबई, 9:20 बजे दिल्ली और 9:30 बजे बेंगलुरु की फ्लाइट निर्धारित है. सुबह 10 बजे नवी मुंबई की उड़ान सूचीबद्ध है, जो केवल 25 अक्टूबर को संचालित होगी. इसके बाद सुबह 11:30 बजे हैदराबाद और 11:45 बजे कोलकाता की फ्लाइट है.
दोपहर 12 बजे बेंगलुरु और 1 बजे दिल्ली की फ्लाइट निर्धारित है. दोपहर 1:20 बजे अहमदाबाद-रांची-पटना, 1:30 बजे मुंबई और 1:45 बजे हैदराबाद सेक्टर की उड़ान है. इसके बाद दोपहर 2:30 बजे दिल्ली की फ्लाइट निर्धारित है.
भुवनेश्वर-रांची-भुवनेश्वर सेक्टर की उड़ान दोपहर 2:35 बजे सूचीबद्ध है. यह सेवा बुधवार को संचालित होगी. मुंबई की एक अन्य फ्लाइट दोपहर 3:30 बजे निर्धारित है, जिसका शेड्यूल 30 नवंबर 2026 तक है. वहीं, बेंगलुरु की दोपहर 3:50 बजे वाली फ्लाइट 1 फरवरी 2027 से शुरू होने के लिए सूचीबद्ध है.
शाम 4:25 बजे और 4:50 बजे दिल्ली की उड़ानें निर्धारित हैं. शाम 4:35 बजे चेन्नई और 5:15 बजे पटना-रांची-अहमदाबाद की फ्लाइट है. कोलकाता के लिए शाम 6:55 बजे उड़ान निर्धारित है.
रात में 7:55 बजे दिल्ली, 8:10 बजे बेंगलुरु और 8:25 बजे हैदराबाद-पुणे सेक्टर की फ्लाइट सूचीबद्ध है. इसके बाद रात 8:35 बजे बेंगलुरु और 9:10 बजे कोलकाता की उड़ान निर्धारित है.
विंटर शेड्यूल में सभी उड़ानों के लिए एक समान अवधि निर्धारित नहीं है. दिल्ली की सुबह 7:15 बजे वाली फ्लाइट 31 दिसंबर तक संचालित होने के लिए सूचीबद्ध है. मुंबई की सुबह 9 बजे वाली उड़ान 1 दिसंबर से 31 जनवरी 2027 तक निर्धारित है. वहीं, हैदराबाद की दोपहर 1:45 बजे वाली उड़ान 21 नवंबर 2026 से 26 मार्च 2027 तक सूचीबद्ध है.
यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन से उड़ान के समय और संचालन की पुष्टि कर लें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

