Search

 
 
 

Bokaro News : फुसरो सब्जी मंडी में अस्थायी दुकानदारों को बसाने की कवायद शुरू

Bokaro News: फुसरो की सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या लंबे समय से चर्चा में रही है. अब प्रशासन की योजना है कि दुकानदारों को वैकल्पिक स्थान पर व्यवस्थित कर मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाए.
 
सब्जी मंडी की सफाई शुरू.

Bokaro News : बोकारो जिले में शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मुहिम धरातल पर उतरने लगी है. मुख्य सड़कों के किनारे दुकान लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले अस्थायी दुकानदारों को वैकल्पिक जगह पर बसाने की तैयारी तेज हो गई है. इसी कड़ी में फुसरो स्थित सब्जी मंडी परिसर में जेसीबी लगाकर साफ-सफाई शुरू की गई. प्रशासन की इस पहल से दुकानदारों को व्यवस्थित जगह उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई आगे बढ़ती दिखाई दे रही है.

 

इसे भी पढ़ें


सब्जी मंडी परिसर में जेसीबी से सफाई के दौरान बेरमो सीओ संजीत कुमार व फुसरो नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे. फुसरो की सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या लंबे समय से चर्चा में रही है. अब प्रशासन की योजना है कि दुकानदारों को वैकल्पिक स्थान पर व्यवस्थित कर मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाए. 


सब्जी मंडी में सफाई शुरू होने के बाद अब दुकानदारों को वहां शिफ्ट करने की अगली कार्रवाई पर नजर है. हालांकि, दुकानदारों को कब तक नई जगह पर बसाया जाएगा, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही