- चास में बाइक सवार अपराधियों ने छीनी वृद्ध महिला से चेन
Bokaro News : बोकारो के चास स्थित गुजरात कालोनी निवासी वृद्ध महिला प्रतिमा प्रसाद की चेन छीनने का मामला सामने आया है.
प्रतिमा प्रसाद सुबह घर से टहलने निकली थी तभी बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने 20 ग्राम सोने की सिकड़ी पर झपट्टा मार लिया. हालांकि पीड़ित महिला ने घटना की सूचना चास पुलिस को दे दिया है.
मौके पर देर से पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है. सीसीटीवी कैमरे को खंगालने का काम शुरू कर दिया है. हालांकि पुलिस का बयान सामने नहीं आया है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पीड़ित महिला ने कहा कि वे घूमकर लौट रही थी तभी दो युवकों ने सोने की चेन छीन ली और चलते बने.

