Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News: तीन भागों में बंटा हाथियों का झुंड, कई गांवों में अलर्ट, जंगल में पहुंचे डीएफओ

बोकारो जिले में हाथियों का आतंक बढ़ते ही जा रहा है. हाथियों का झुंड तीन भागों में बंट गया है. संभावित खतरे को देखते हुए डीएफओ समेत कई अधिकारी जंगल में पहुंच गए हैं. जबकि पहले से ही दो क्यूआरटी टीम पहले से तैनात हैं.
Advertisement
Advertisement

Bokaro: बोकारो जिले में हाथियों का आतंक बढ़ते ही जा रहा है. हाथियों का झुंड तीन भागों में बंट गया है. संभावित खतरे को देखते हुए डीएफओ समेत कई अधिकारी जंगल में पहुंच गए हैं. जबकि पहले से ही दो क्यूआरटी टीम पहले से तैनात हैं. जबकि कुजू हजारीबाग और गोला के टीमों को भी अलर्ट किया गया है. 

 

इसे भी पढ़ें:


हाथियों से संभावित खतरे को देखते हुए पहाड़ी के तलहटियों के मैदानी भागों में अलर्ट जारी रहेगा. चूंकि 30 की संख्या में पहुंचे हाथी तीन टुकड़ियों में बंट गए हैं. जिसके कारण महुआडांड़, धावइया,सिमराबेड़ा, दरहाबेड़ा,कुसुमडीह, कानीडीह, गागा, टीकाहारा, फुटकाडीह, कांडेर समेत कई गांवों के लोगों को अलर्ट किया गया है. 


इधर प्रभारी डीएफओ संदीप शिंदे ने कहा कि हाथियों के झुंड में चार हथिनी गर्भवती है, इस स्थिति में हथिनी आक्रामक होती हैं, वन विभाग हर खतरों से निबटने को तैयार है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही