Search

 
 
 

Bokaro News : 17वीं झारखंड राज्य जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में ESL अकादमी का शानदार प्रदर्शन

Bokaro News : बोकारो जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे कुलदीप महतो ने जूनियर इंडियन राउंड पुरुष व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में स्वर्ण पदक जीता. फाइनल मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 7-3 से हराकर स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया.
 
17वीं झारखंड राज्य जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप

Bokaro News : वेदांता ESL आर्चरी अकादमी के युवा तीरंदाजों ने 17वीं झारखंड राज्य जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए. प्रतियोगिता 2 से 4 अक्टूबर तक दुमका के करमदाधानी स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, आर्चरी अकादमी में आयोजित हुई.

 

 

बोकारो जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे कुलदीप महतो ने जूनियर इंडियन राउंड पुरुष व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में स्वर्ण पदक जीता. फाइनल मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 7-3 से हराकर स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. 

 

इसके अलावा, जूनियर इंडियन राउंड क्वालिफिकेशन (2×30 मीटर) में 667 अंक हासिल कर उन्होंने रजत पदक भी जीता.वहीं, बोकारो जिला पुरुष टीम ने जूनियर इंडियन राउंड पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया. टीम ने मुकाबला 6-2 से अपने नाम किया.

 

कांस्य पदक जीतने वाली टीम में वेदांता ESL आर्चरी अकादमी के कुलदीप महतो, राहुल महतो और संदीप महतो शामिल रहे.ESL Steel Limited के CEO व Whole-Time Director रवीश शर्मा ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि युवा तीरंदाजों की सफलता पर कंपनी को गर्व है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने उन्हें यह उपलब्धि दिलाई है.

 

ESL युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर व मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.अकादमी के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनके निरंतर अभ्यास, कोचों के मार्गदर्शन और वेदांता ESL की ओर से जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को दर्शाती है. अकादमी के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है.

 

वेदांता ESL आर्चरी अकादमी ESL Steel Limited की एक पहल है. इसका उद्देश्य युवा खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही