Search

 
 
 

Bokaro News: ईएसएल स्टील ने लगाए एक हजार पौधे, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत

बोकारो में ईएसएल स्टील लिमिटेड ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान चलाया. कंपनी ने 1.80 एकड़ क्षेत्र में 1,000 से अधिक पौधे लगाए.
 

Ranchi: बोकारो में ईएसएल स्टील लिमिटेड ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान चलाया. कंपनी ने 1.80 एकड़ क्षेत्र में 1,000 से अधिक पौधे लगाए. पर्यावरण मंत्रालय की थीम “एक पेड़ मां के नाम” पर आधारित इस कार्यक्रम में 150 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए. यह कंपनी के 15 हजार पौधे लगाने के लक्ष्य का पहला चरण है.

Uploaded Image


इस अवसर पर कंपनी के सीईओ रवीश शर्मा ने कर्मियों से पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली में शामिल करने की अपील की. उन्होंने सिंगल-यूज प्लास्टिक का त्याग करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि आज लगाया गया हर पौधा एक स्वच्छ कल की दिशा में बड़ा कदम है. कंपनी औद्योगिक विकास के साथ अपनी पर्यावरणीय जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.


इसके साथ ही, सीआईएसएफ बोकारो यूनिट ने ईएसएल स्टील और सेल के सहयोग से सर्किट हाउस के पास 1 हजार और पौधे रोपे. इसमें ईएसएल ने अपनी ‘प्रोजेक्ट WADI’ पहल के तहत 250 पौधे दिए. मौके पर सीआईएसएफ के डीआईजी राजीव मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. जागरूकता बढ़ाने के लिए कंपनी परिसर में सेल्फी बूथ भी लगाया गया और धंधाबार गांव में स्वच्छता अभियान चला.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही