Search

 
 
 

Bokaro News : आश्रित को नौकरी मिलने पर परिजनों का अनशन खत्म, डीसी ने जूस पिलाकर तुड़वाया

बोकारो स्टील प्लांट में ड्यूटी के दौरान एक कर्मी सुभाष मोदी की मौत मौत हो गई थी. आश्रित को नौकरी की मांग को लेकर परिजन पिछले 11 दिनों से एडीएम बिल्डिंग के सामने अनशन पर बैठे थे.
 
परिजन को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाते डीसी अजय नाथ झा.

Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट में ड्यूटी के दौरान एक कर्मी सुभाष मोदी की मौत मौत हो गई थी. आश्रित को नौकरी की मांग को लेकर परिजन पिछले 11 दिनों से एडीएम बिल्डिंग के सामने अनशन पर बैठे थे. सोमवार को डीसी अजय नाथ झा के हस्तक्षेप से इस मामले का समाधान निकला और अनशन समाप्त कराया गया. डीसी ने परिजनों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया.

 


बीएसएल प्रबंधन की सहमति के बाद सुभाष मोदी के परिवार के दो सदस्यों को बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत हाईटेक इंजीनियरिंग के अधीन ठेका मजदूर की नौकरी मिली. डीसी की इस पहल से परिजनों को बड़ी राहत मिली है. बीएसएल प्रबंधन ने यह भी आश्वासन दिया है कि परिवार को पहले की तरह चिकित्सा और आवास की सुविधा मिलती रहेगी.


 मालूम हो कि सुभाष मोदी का शव मॉर्चरी में रखा गया था, जिसका अब दाह संस्कार किया जायेगा. डीसी ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ जिला प्रशासन खड़ा है. इनकी सभी मांगें पूरी हो गई हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही