Search

 
 
 

Bokaro News : तीन युवकों की संदिग्ध मौत मामले में परिजनों ने SDO को सौंपा ज्ञापन

बालीडीह थाना क्षेत्र के राधा गांव नगर स्थित मोडवाडीह के समीप रेलवे ट्रैक पर 4 जुलाई को तीन युवकों के शव मिलने के मामले में परिजनों ने अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो को ज्ञापन सौंपकर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मुआवजा व आश्रितों को नौकरी देने की मांग की
 
बोकारो जिले की खबरें
  • 25-25 लाख मुआवजा व नौकरी की मांग

Bokaro :  बालीडीह थाना क्षेत्र के राधा गांव नगर स्थित मोडवाडीह के समीप रेलवे ट्रैक पर 4 जुलाई को तीन युवकों के शव मिलने के मामले में परिजनों ने अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो को ज्ञापन सौंपकर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मुआवजा व आश्रितों को नौकरी देने की मांग की.

 

 

ज्ञापन में कहा गया है कि 3 जुलाई को एक युवती द्वारा तीनों युवकों को बुलाया था. इसके अगले दिन 4 जुलाई की सुबह रेलवे ट्रैक के पास तीनों के शव बरामद हुए. परिजनों ने घटना की निष्पक्ष व गहन जांच कराने की मांग करते हुए आरोपियों को पांच दिनों के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की है. 

 

Uploaded Image

 

साथ ही मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई है.अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि प्राप्त ज्ञापन को बोकारो के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को भेजा जाएगा तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए आग्रह किया जाएगा.

 

वहीं झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच सीआईडी से कराने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने विश्वास जताया कि जांच के बाद पूरे मामले का जल्द खुलासा होगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने यह भी बताया कि इस मामले को राज्य के वरीय अधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखा गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही