Search

 
 
 

Bokaro News: विश्व आदिवासी दिवस पर टाउन हॉल में होगा महोत्सव, DC ने तैयारियों का लिया जायजा

रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले बोकारो आदिवासी महोत्सव की तैयारियों का शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने जायजा लिया. उन्होंने शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) परिसर का भ्रमण कर महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया.
 

Bokaro: रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले बोकारो आदिवासी महोत्सव की तैयारियों का शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने जायजा लिया. उन्होंने शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) परिसर का भ्रमण कर महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया.

 

इसे भी पढ़ें:


इस दौरान उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, लाइव पेंटिंग, पारंपरिक लोकनृत्य, आदिवासी परिधान फैशन शो सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी ली. उन्होंने विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा लगाए जाने वाले प्रदर्शनी स्टॉल, हस्तशिल्प स्टॉल एवं फूड स्टॉल की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की.


उपायुक्त ने महोत्सव में शामिल होने वाले अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान, प्रतिभागियों के प्रशस्ति पत्र, बैठने की व्यवस्था, मंच संचालन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी ली. 


उन्होंने महोत्सव को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. उपायुक्त ने कहा कि बोकारो आदिवासी महोत्सव आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, कला एवं विरासत को आम लोगों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है. महोत्सव के माध्यम से जिले की जनजातीय संस्कृति की विविधता एवं विशिष्टता को प्रदर्शित किया जाएगा.


गौरतलब है कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) परिसर में आयोजित होने वाले बोकारो आदिवासी महोत्सव में पारंपरिक लोकनृत्य, मांदर एवं नगाड़े की थाप, लाइव पेंटिंग, आदिवासी परिधान फैशन शो, पारंपरिक जनजातीय खान-पान, हस्तशिल्प एवं लोक चित्रकला प्रदर्शनी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. साथ ही आदिवासी विचार-दर्शन पर परिचर्चा भी आयोजित होगी.


इस अवसर पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, वन पदाधिकारी संदीप शींदे, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, डीपीआरओ मो सफीक आलम, डीएसओ हेमलता बून,डीपीओ  राज शर्मा, डीईओ श्री प्रवीण रंजन, डीएसई  अतुल कुमार चौबे, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, डीडीएमओ शक्ति कुमार, एसएओ पंकज दुबे आदि उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही