Search

 
 
 

Bokaro News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पोस्टर हटाने पर FIR दर्ज

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो सुप्रीमो रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पोस्टर किसी शरारती तत्वों द्वारा हटाए जाने के विरोध में सिटी पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. हालांकि पुलिस ने नाम बताने से इंकार किया है.
 

Bokaro: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो सुप्रीमो रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पोस्टर किसी शरारती तत्वों द्वारा हटाए जाने के विरोध में सिटी पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. हालांकि पुलिस ने नाम बताने से इंकार किया है. 

 

इसे भी पढ़ें:


मालूम हो कि सिटी थाना क्षेत्र के कैंप दो स्थित टाउन हॉल के समीप कुछ दिन पूर्व शिबू सोरेन की पुण्यतिथि मनाई गई थी उसी दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पोस्टर लगाए गए थे. जिसे उखाड़ कर किसी ने अलग तरह की पोस्टर लगा दी.


जिसके बाद शनिवार की रात झामुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया, हालांकि मामला रात में ही शांत हो गया, लेकिन रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई. सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसकी जांच शुरू है. उन्होंने किसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, आरोपी का नाम बताने से इंकार कर दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही