Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News : पहली बारिश में करोड़ों की 8 लेन सड़क में जलभराव से राहगीर परेशान

Bokaro : शहर के नवाडीह और विनोद बिहारी चौक के बीच स्थित करोड़ों रूपये की लागत से बनी 8 लेन सड़क पहली ही बारिश में कई स्थानों पर जलभराव होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर जमा पानी के कारण गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है.
Advertisement
Advertisement
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : शहर के नवाडीह और विनोद बिहारी चौक के बीच स्थित करोड़ों रूपये की लागत से बनी 8 लेन सड़क पहली ही बारिश में कई स्थानों पर जलभराव होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर जमा पानी के कारण गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है. 

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

स्थानीय लोगों के अनुसार, नवाडीह से विनोद बिहारी चौक के बीच करीब एक किलोमीटर तक कई जगहों पर बारिश का पानी जमा है. उनका आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई. जिसका खामियाजा अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

Uploaded Image

वहीं लोगों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित विभाग व प्रशासन को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने मांग की है कि जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए सड़क की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई जाए ताकि बरसात के मौसम में लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके.

Uploaded Image

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही