- श्री सर्वेश्वरी समूह ने रांची के हिसरी गांव में लगाए और बांटे 250 पौधे
Ranchi : श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा की ओर से "सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान 2026" चलाया जा रहा है. अभियान के पहले चरण में रांची जिले के बाजपुर पंचायत स्थित हिसरी गांव में वृक्षारोपण और पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत अनिल कश्यप के प्लॉट में करीब 50 पौधे लगाकर की गई. इस दौरान मोहगनी, शीशम, सागवान, गम्हार, जामुन, अमरूद और कटहल सहित कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए.

वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद एक जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें गांव के लोगों को श्री सर्वेश्वरी समूह के कार्यों की जानकारी दी गई. साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया.

गोष्ठी के बाद ग्रामीणों के बीच करीब 200 पौधों का वितरण किया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनिल कश्यप, अंकित कश्यप, विक्रम तिवारी, कृष्णा गोप, श्रीकांत तिवारी, विनय तिवारी, सजाद अंसारी और पिंटू प्रजापति का विशेष सहयोग रहा.
इस अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा की ओर से राधेश्याम सिंह, विभूति शंकर सहाय, हेमंत नाथ शाहदेव, अभय सहाय, नवल किशोर सिंह, अरुण सिंह और आशुतोष कुमार सहित लगभग 20 सदस्य उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment