Search

 
 
 

Bokaro News : त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान, दुकानदारों को स्वच्छता व गुणवत्ता बनाए रकने के निर्देश

Bokaro News : इस जांच अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी एम. ए.आलम, गुलाब लकड़ा व पूजा कुमारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने विभिन्न दुकानों का निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया.
 
सुरक्षा विभाग का जांच अभियान

Bokaro News : उपायुक्त व अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में आज सुबह खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बेरमो, गोमिया व पेटरवार सहित विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई और खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए.

 

 

इस जांच अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी एम. ए.आलम, गुलाब लकड़ा व पूजा कुमारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने विभिन्न दुकानों का निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया.

 

आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण व बिक्री के संबंध में सख्त निर्देश दिए गए.

 

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों से खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि त्योहारों के दौरान आम लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही