Bokaro News: त्योहारों के मद्देनजर मंगलवार को बोकारो जिले के चंदनकियारी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान जिले के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी पूजा कुमारी ने 5 विभिन्न मिठाई एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान FSSAI रजिस्ट्रेशन/लाइसेंस नहीं लेने वाले खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किया गया.
इसे भी पढ़ें:
साथ ही, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने संग्रहित कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला, रांची भेजे गए. इस संबंध में बोकारो के अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिया कि खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंगों का प्रयोग नहीं करें.
उन्होंने स्पष्ट किया कि उपरोक्त निर्देशों का पालन नहीं करने वाले खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

