Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News: चास में फूड सेफ्टी टीम का निरीक्षण, चारकोल रेस्टोरेंट में गंदगी पर 10000 रु. का जुर्माना

चास नगर निगम ने खाद्य सुरक्षा को लेकर कार्रवाई की है. फूड सेफ्टी ऑफिसर ने वैभव होटल के समीप स्थित ‘दा चारकोल रेस्टोरेंट’ का निरीक्षण किया. इस दौरान रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब और कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं.
Advertisement
Advertisement

Bokaro: चास नगर निगम ने खाद्य सुरक्षा को लेकर कार्रवाई की है. फूड सेफ्टी ऑफिसर ने वैभव होटल के समीप स्थित ‘दि चारकोल रेस्टोरेंट’ का निरीक्षण किया. इस दौरान रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब और कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. किचेन में पुराना सना हुआ आटा, चिकन भी तीन से चार दिन पुराना पाया गया. इसके अलावा बेसिन, चूल्हा और डस्टबिन की स्थिति बेहद गंदी थी. पूरे परिसर से दुर्गंध आ रही थी, जिससे खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई.


निरीक्षण के दौरान फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने रेस्टोरेंट संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए 10 हजार  का जुर्माना लगाया. अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि साफ-सफाई के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा, क्योंकि आम लोग रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले भोजन का सेवन करते हैं और ऐसी लापरवाही से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.


नगर निगम ने रेस्टोरेंट प्रबंधन को तत्काल स्वच्छता व्यवस्था में सुधार करने तथा भविष्य में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. स्थानीय लोगों ने गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित निरीक्षण की मांग की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही