Bokaro News : तेनुघाट ओपी क्षेत्र के चांपी के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. हादसे में वाहन सवार बबलू कुमार और रोहित कुमार घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर तेज रफ्तार से जा रही थी. इसी दौरान सामने से अचानक एक बाइक आ गई. बाइक को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद फॉर्च्यूनर सड़क किनारे स्थित नहर में जा गिरी.
हादसे की सूचना मिलते ही तेनुघाट ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

