Palamu : चैनपुर प्रखंड के पतरिया खुर्द में करमा पूजा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबे बच्चे का शव 48 घंटे बाद शुक्रवार को बरामद कर लिया गया. हेमंत का शव गढ़वा जिले के बेलचंपा के पास से बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें
गौरतलब है कि 23 सितंबर को करमा डाल के विसर्जन के दौरान पांच बच्चे कोयल नदी में डूब गए थे. हादसे के बाद से NDRF और पलामू पुलिस की टीम संयुक्त रूप से नदी में बच्चों की तलाश कर रही थी. चार बच्चों के शव पहले ही बरामद कर लिए गए थे. जबकि पांचवां बच्चा लापता था. 48 घंटे के अभियान के बाद शुक्रवार को पांचवें बच्चे का शव भी गढ़वा के बेलचंपा के पास से बरामद कर लिया गया.

