Search

 
 
 

Palamu News : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Palamu News : सुजीत , मंजीत और मंटू तीनों बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान लटपौरी गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे में तीनों युवक घायल हो गए.
 
घायल का इलाज

Palamu News : जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र स्थित लटपौरी गांव के पास गुरुवार रात सड़क हादसे में दो युवकों सुजीत कुमार और मंजीत यादव की मौत हो गई, जबकि एक युवक मंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा मुख्य सड़क पर हुआ. मृतकों की 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के अनुसार, सुजीत , मंजीत और मंटू तीनों बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान लटपौरी गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे में तीनों युवक घायल हो गए.

 

घटना की सूचना पर मोहम्मदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद सुजीत और मंजीत को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान दोनों की मौत हो गई.

 

सुजीत कुमार हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के आम्ही गांव निवासी सुपेंदर मेहता का बेटा था. जबति मंजीत यादव डंडिला गांव निवासी रूपन यादव के पुत्र था. वहीं घायल मंटू आम्ही गांव निवासी मंदीप यादव का पुत्र है और उसका इलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही