Bokaro News : बोकारो के तेलमच्चो ब्रिज से सेक्टर-6 टीवी टावर चौक तक फोरलेन सड़क का निर्माण होगा. करीब 47.18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का शिलान्यास धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस सड़क का निर्माण सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से किया जाएगा. इसे पूरा करने की समय सीमा 22 महीने तय की गई है.
इसे भी पढ़ें
सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि सड़क बनने के बाद गोला, पेटरवार और रांची की ओर जाने वाले वाहनों को करीब 15 किलोमीटर कम दूरी तय करनी पड़ेगी. इससे हजारों राहगीरों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन भी सुगम होगा.
विधायक श्वेता सिंह ने इसे बोकारो के लिए बड़ी परियोजना बताते हुए कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को फायदा होगा. उन्होंने बताया कि बीएसएल से एनओसी मिल चुकी है. सेक्टर-11 रेलवे फाटक के पास से सड़क गुजरने के कारण पुल के लिए रेलवे का एनओसी भी चाहिए, जो अभी लंबित है. उन्होंने जल्द ही रेलवे से भी एनओसी मिलने की उम्मीद जताई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

