Search

 
 
 

Bokaro News : बारू मोड़ पर लगातार हो रहीं दुर्घटनाएं, सड़क सुरक्षा टीम ने किया स्थल निरीक्षण

Bokaro News : सड़क सुरक्षा टीम ने दुर्घटना स्थल बारू मोड़ का निरीक्षण किया. रोड सेफ्टी ऑफिसर विशाल पाठक ने सुझाव दिया कि दुर्घटना स्थल के दोनों ओर रंबल स्ट्रिप्स लगाए जाएं, ताकि वाहनों की गति नियंत्रित हो सके.
 
निरीक्षण करते अधिकारी.

Bokaro News : बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के बारू मोड़ के समीप लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. इसे देखते हुए सड़क सुरक्षा टीम ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया. रोड सेफ्टी ऑफिसर विशाल पाठक ने ट्रैफिक डीएसपी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर व जरीडीह थाना प्रभारी के साथ मौके का जायजा लिया. दुर्घटना के संभावित कारणों और उन्हें रोकने के उपायों पर चर्चा की गई.

 

इसे भी पढ़ें


रोड सेफ्टी ऑफिसर ने सुझाव दिया कि दुर्घटना स्थल के दोनों ओर रंबल स्ट्रिप्स लगाए जाएं, ताकि वाहनों की गति नियंत्रित हो सके. इसके अलावा सड़क किनारे लगे पेड़ों की ट्रिमिंग कराने की जरूरत बताई गई, जिससे वाहन चालकों को सड़क व आसपास का क्षेत्र स्पष्ट दिखाई दे सके. वहीं, एनएच-23 की ओर आने वाली संपर्क सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने व पर्याप्त संख्या में स्पीड लिमिट और चेतावनी साइन बोर्ड लगाने का सुझाव दिया.


अधिकारियों का मानना है कि इन उपायों से वाहन चालकों को पहले से सावधान किया जा सकेगा और दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही