Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News :  एनिमिया-थैलेसिमिया मरीजों की जांच को सरकारी अस्पतालों को मिलेंगी 14 मशीन

बोकारो जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), अनुमंडलीय अस्पताल (एसडीएच) व सदर अस्पताल में मरीजों की स्क्रीनिंग की सुविधा मिलेगी. इसके लिए कुल 14 स्क्रीनिंग मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी.
Advertisement
Advertisement
सदर अस्पताल में मशीन के बारे में जानकारी लेते प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन.

Bokaro : बोकारो जिले में सिकल सेल एनिमिया व थैलेसिमिया की समय पर पहचान व स्क्रीनिंग के लिए महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. विकास सारथी, सीआईएल व जेएचपीआइईजीओ के सहयोग से जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में स्क्रीनिंग की सुविधा सुदृढ़ की जाएगी. इसके तहत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), अनुमंडलीय अस्पताल (एसडीएच) व सदर अस्पताल में मरीजों की स्क्रीनिंग की सुविधा मिलेगी. इसके लिए कुल 14 स्क्रीनिंग मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही 2 आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) इकाइयों को भी सहयोग मिलेगा.

 


सिकल सेल एनिमिया एवं थैलेसिमिया की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर प्रभावित व्यक्तियों को समय पर जरूरी परामर्श, जांच व उपचार से जोड़ना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है. विशेष रूप से बच्चों व युवाओं की स्क्रीनिंग से बीमारी की समय रहते पहचान करने में यह व्यवस्था सहायक होगी.


स्वास्थ्य संस्थानों में स्क्रीनिंग की क्षमता बढ़ने से ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिल सकेगी. स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध पाए जाने वाले मामलों को आगे की जांच व उपचार के लिए संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों से जोड़ा जाएगा. सीएसआर के तहत स्क्रीनिंग कार्य के लिए आवश्यक किट व संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे जिले में व्यापक स्तर पर सिकल सेल एनिमिया व थैलेसिमिया की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.


 प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण कर सिकल सेल एनिमिया व थैलेसिमिया स्क्रीनिंग के लिए उपलब्ध मशीन की जानकारी ली. उन्होंने सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद व सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह से मशीन के संचालन, स्क्रीनिंग प्रक्रिया व अब तक की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली. साथ ही स्क्रीनिंग व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही