Search

 
 
 

Bokaro News : BSL के फैसले के खिलाफ एकजुट हुए होमगार्ड जवान, विधायक श्वेता सिंह को सौंपा ज्ञापन

Bokaro News : जवानों ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बीएसएल प्रबंधन के इस फैसले पर पुनर्विचार कराने की मांग की.होमगार्ड जवानों का कहना है कि वे लंबे समय से बोकारो स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें हटाकर निजी सिक्योरिटी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया जा रहा है.
 
विधायक श्वेता सिंह को सौंपा ज्ञापन

Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) प्रबंधन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होमगार्ड जवानों को हटाकर उनकी जगह निजी सिक्योरिटी एजेंसी के कर्मियों को रखने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है.

 

 

यदि ऐसा हुआ तो 400 होमगार्ड जवानों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो सकता हैं.प्रबंधन के इस निर्णय से नाराज होमगार्ड जवानों ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. जवानों ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बीएसएल प्रबंधन के इस फैसले पर पुनर्विचार कराने की मांग की.

 

होमगार्ड जवानों का कहना है कि वे लंबे समय से बोकारो स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें हटाकर निजी सिक्योरिटी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया जा रहा है. 

 

इससे उनके सामने रोजगार और परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो सकता है. जवानों ने कहा कि वर्षों से सेवा देने के बाद अचानक हटाया जाना उनके साथ अन्याय होगा.ज्ञापन के माध्यम से होमगार्ड महिला जवान चिंता कुमारी ने विधायक श्वेता सिंह से मामले में हस्तक्षेप करने और बीएसएल प्रबंधन तक उनकी मांगों को पहुंचाने की अपील की.

उन्होंने मांग की कि होमगार्ड जवानों को हटाने के फैसले पर रोक लगाई जाए तथा उनके रोजगार को सुरक्षित रखने की दिशा में पहल की जाए.विधायक श्वेता सिंह से जवानों को इस मामले में सकारात्मक पहल की उम्मीद है. अब देखना होगा कि बीएसएल प्रबंधन अपने फैसले पर पुनर्विचार करता है या फिर होमगार्ड जवानों को हटाकर निजी सिक्योरिटी एजेंसी को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाती है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही