Search

Bokaro News: पारिवारिक कलह से आहत लड़की सुसाइड के लिए पहुंची तेनुघाट डैम, प्रबंधन ने बचाई जान

Bokaro: कहते हैं, जाको राखे साइयां, मार सके न कोय. इसका जीता-जागता उदाहरण बुधवार को तेनुघाट डैम में देखने को मिला, जहां मौत को गले लगाने आई एक लड़की को खुद यमराज भी नहीं ले जा सका. जानकारी के अनुसार, बोकारो जिले की एक लड़की घर में हुए पारिवारिक कलह से आहत होकर आत्महत्या करने के इरादे से तेनुघाट डैम पहुंची थी.
 
सुसाइड के लिए पहुंची लड़की तेनुघाट डैम प्रबंधन ने बचाई जान

Bokaro: कहते हैं, जाको राखे साइयां, मार सके न कोय. इसका जीता-जागता उदाहरण बुधवार को तेनुघाट डैम में देखने को मिला, जहां मौत को गले लगाने आई एक लड़की को खुद यमराज भी नहीं ले जा सका. जानकारी के अनुसार, बोकारो जिले की एक लड़की घर में हुए पारिवारिक कलह से आहत होकर आत्महत्या करने के इरादे से तेनुघाट डैम पहुंची थी. 

इसे भी पढ़ें:

गुस्से और गम से भरी लड़की सीधे पानी मे उतर गई. लेकिन जैसे ही वह तेज बहाव में गई, मौत का मंजर देख उसकी रूह कांप गई. आत्महत्या का इरादा पल भर में बदल गया. जान बचाने के लिए वह किसी तरह पानी के बीच उभरी एक बड़ी चट्टान पर चढ़कर बैठ गई. चारों तरफ मौत का सैलाब एवं लगभग 6000 क्यूसेक प्रति सेकंड की रफ्तार से बहता पानी देख कुछ देर के लिए सहम गई. 

इसी दौरान डैम पर घूम रहे कुछ लोगों की नजर उस लड़की पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए. लड़की को पानी में फंसा देख, यह जानकारी पूरे डैम परिसर में फैल गई. सूचना मिलते ही तेनुघाट पुलिस और तेनुघाट बांध प्रमंडल के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि उस समय डैम के 5 रेडियल और 1 अंडर स्लुइस गेट खुले हुए थे और नदी में पानी का भयंकर बहाव था.

अधिकारियों ने बिना एक सेकंड गंवाए बड़ा फैसला लिया और आनन-फानन में डैम के सभी 6 गेट बंद करा दिए. पानी का बहाव कम होते ही प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी की मशक्कत के बाद युवती को सकुशल बाहर निकाला. फिलहाल युवती सुरक्षित है और पुलिस उससे पूछताछ कर परिजनों से संपर्क कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही