Search

 
 
 

Bokaro News : हाइवा ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 3 घायल

जरीडीह थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के समीप एनएच 23 पर रांची से आ रही स्कार्पियो(जेएच 01 बीएन 5338) को सामने से आ रही एक हाइवा ने टक्कर मार दी
 

Bokaro : जरीडीह थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के समीप एनएच 23 पर रांची से आ रही स्कार्पियो(जेएच 01 बीएन 5338) को सामने से आ रही एक हाइवा ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो 90 डिग्री में घूम गई. प्रत्यक्षदर्शी शाहजहां अंसारी ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े चार बजे जैनामोड़ की ओर से तेज रफ्तार से आ रही पीले रंग की हाइवा ने टर्निंग प्वाइंट पर स्कॉर्पियो को अपनी चपेट में ले लिया. 

 

घटना में वाहन चालक मुन्ना कुमार, संजीत कुमार तथा बीच सीट पर सो रहे मनीष कुमार जख्मी हो गए. घायलों को जरीडीह सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया.इस घटना के बाद हाइवा चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया. 

 

धनबाद के कतरास से बहन को लाने जा रहा था.घायल संजीत कुमार ने बताया कि हम तीनों रांची के चिरौंजी के निवासी हैं. करीब माह भर पहले धनबाद जिले के कतरास में बहन की शादी हुई है, जिसे रांची ले जाने के लिए कतरास जा रहें थें. इसी दौरान दुर्घटना हुई. घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही रांची से कूच कर गए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही