Search

 
 
 

Bokaro News : बोकारो के छपरगढ़ा घाट से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू का खनन, प्रशासन मौन

Bokaro News: गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने प्रशासनिक नियंत्रण खो दिया है. बालू के अवैध कारोबार पर सरकार और प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है.
 
छपरगढ़ा घाट पर बालू उठाव में लगे ट्रैक्टर.
  • पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने सरकार पर साधा निशाना, हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

Bokaro News : बोकारो जिले के कथारा क्षेत्र में अवैध बालू का खनन धड़ल्ले से हो रहा है. झिरकी के छपरगढ़ा बालू घाट से ट्रैक्टरों के माध्यम से बड़े पैमाने पर बालू का उठाव किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं. इससे सरकारी राजस्व को नुकसान के साथ-साथ नदी के प्राकृतिक स्वरूप पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. अवैध बालू कारोबार पर रोक नहीं लगने से प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें


इस मामले में गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने शुक्रवार को पेटरवार स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने प्रशासनिक नियंत्रण खो दिया है. बालू के अवैध कारोबार पर सरकार और प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है.


उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों से राज्य में बालू घाटों की विधिवत टेंडर प्रक्रिया नहीं हो पाई है. इसके कारण राज्य को अब तक करीब 30 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो चुका है. बालू के अवैध उठाव से सरकारी राजस्व को भारी क्षति हो रही है और प्राकृतिक संसाधनों का खुलेआम दोहन किया जा रहा है. पूर्व विधायक ने सरकार और प्रशासन से अविलंब इस मामले में संज्ञान लेकर अवैध बालू उठाव पर रोक लगाने और धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो वे इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे. उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की लूट और सरकारी राजस्व की क्षति बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही