Bokaro: बोकारो के एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर लगातार चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस को एक महीने में बड़ी सफलता मिली है. मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत कई मामलों का सफल उद्वेदन भी हुआ है जबकि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 113 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. जो विभिन्न मामलों में आरोपी रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:
उन्होंने बताया कि साइबर मामले में 11, चोरी में 12, अवैध शराब में 3, पोक्सो एक्ट में 1, अवैध कोयला एवं बालू तस्करी में 2, अवैध हथियार में 2, छिनतई में 10, अपहरण में 3, जुआ मामले में 6, हत्या के मामले में 8, एससी/ एसटी मामले में 1, वाहन दुर्घटना में 3, महिला अपराध के मामले में 3, दहेज के मामले में 5, अन्य मामले में 25 और कोर्ट से जारी वारंट मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने कहा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार निगरानी रखते हुए पेट्रोलिंग व एंटी क्राइम ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि इससे जिले में आपराधिक ग्राफों में कमी आई है तथा कई मामलों में बड़ी सफलता भी मिली है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment