Bokaro News: धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में बुधवार को JLKM कार्यकर्ताओं ने बोकारो के नया मोड़ में सांसद का पुतला दहन किया. हाल ही में पूर्व JLKM कार्यकर्ताओं को लेकर सांसद ने अपत्तिजनक बयान दिया था. जिसके बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है. इसी के विरोध में झारखंड के विभिन्न स्थानों पर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया.
इसे भी पढ़ें:
मौके पर JLKM के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विजय कुमार सिंह ने कहा कि जयराम महतो की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर धनबाद सांसद अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि JLKM कार्यकर्ताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसी के विरोध में पुतला दहन किया गया है. उन्होंने सांसद की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए.
विरोध प्रदर्शन में केंद्रीय उपाध्यक्ष शमसुद्दीन अंसारी, केंद्रीय प्रवक्ता जयदेव महतो, शंकर शर्मा, सोमनाथ शहर, रेखा महतो, आरिज हुसैन, बलराम झा, अब्दुल मुतालिब, गौरी लाल महतो, बबलू मंडल, सपन गोस्वामी, धीरेन महतो और रामू महतो समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

