Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

जिले में बालू के अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है. इसी क्रम में गुरुवार देर रात बालीडीह स्थित जिला महिला पॉलिटेक्निक के पास मुख्य सड़क पर छापेमारी अभियान चलाया गया.
Advertisement
Advertisement

Bokaro :   जिले में बालू के अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है. इसी क्रम में गुरुवार देर रात बालीडीह स्थित जिला महिला पॉलिटेक्निक के पास मुख्य सड़क पर छापेमारी अभियान चलाया गया. 

 

अभियान के दौरान टीम ने अवैध रूप से बालू ढो रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा.  जांच के बाद ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए बालीडीह थाना को सौंप दिया गया. प्रशासन ने साफ कहा है कि जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

 


छापेमारी अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही