Search

 
 
 

Bokaro News:  जोशी कॉलोनी विवाद, ग्रामीणों ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

Bokaro News: बीते दिन पहले नीलमनी देवी ने मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. ग्रामीणों का कहना है कि नीलमनी देवी के हाथ में चोट मारपीट से नहीं, बल्कि कुछ दिन पहले गिरने के कारण लगी थी.
 
ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Bokaro News: हरला थाना क्षेत्र के जोशी कॉलोनी, गेट नंबर-3 में ग्रामीणों और एक परिवार के बीच तनाव की स्थिति बन गई. ग्रामीणों ने नीलमनी देवी और उनके पुत्र राम बोदरा के खिलाफ बोकारो एसपी को लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.


इसे भी पढ़ें:


दरअसल, बीते दिन पहले नीलमनी देवी ने मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. ग्रामीणों का कहना है कि नीलमनी देवी के हाथ में चोट मारपीट से नहीं, बल्कि कुछ दिन पहले गिरने के कारण लगी थी. 


सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि 21 सितंबर को राम बोदरा की शिकायत पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और मारपीट का मामला दर्ज हुआ है. मंगलवार को दूसरे पक्ष के लोग भी कार्यालय पहुंचे और कुछ साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं. डीएसपी ने कहा कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही