Search

 
 
 

Bokaro News : सुअरों के हमले में मृत बुधन महतो के परिजनों को मिला 4 लाख रु. मुआवजा

चंदनकियारी प्रखंड के आद्रकुडी निवासी बुधन महतो के परिजनों को बुधवार को सरकार की ओर से 4 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया. यह राशि चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने अपने आवास आयोजित समारोह में दी.
 
मृतक की पत्नी को मुआवजा राशि का चेक सौंपते विधायक उमाकांत रजक.

Bokaro : बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड के आद्रकुडी निवासी बुधन महतो के परिजनों को बुधवार को सरकार की ओर से 4 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया. यह राशि चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने अपने आवास आयोजित समारोह में दी. बुधन महतो की मौत जंगली सुअरों के हमले में पिछले जनवरी में हुई थी. यह घटना बकरी चराने के दौरान हुई थी.

 


विधायक के प्रयास से वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में मृतक की पत्नी चुनमुनि देवी को वन विभाग की ओर से 3.75 लाख की मुआवजा राशि प्रदान की गई. इससे पहले 25,000 की तात्कालिक सहायता राशि दी जा चुकी थी. यानी पीड़ित परिवार को कुल 4,00,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है.


विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि किसी भी परिवार के मुखिया की असामयिक मौत की क्षति की भरपाई आर्थिक सहायता नहीं कर सकती, लेकिन सरकार का यह दायित्व है कि ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा रहे. जनता की हर समस्या का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही