Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News: सदर अस्पताल में बनेगा KMC वार्ड, कम वजन वाले नवजातों की होगी देखभाल

बोकारो जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए जल्द ही कंगारू मदर केयर (केएमसी) वार्ड की स्थापना की जाएगी. यह वार्ड विशेष रूप से कम वजन एवं समयपूर्व जन्मे नवजात शिशुओं की देखभाल एवं उपचार के लिए समर्पित होगा.
Advertisement
Advertisement
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: बोकारो जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए जल्द ही कंगारू मदर केयर (केएमसी) वार्ड की स्थापना की जाएगी. यह वार्ड विशेष रूप से कम वजन एवं समयपूर्व जन्मे नवजात शिशुओं की देखभाल एवं उपचार के लिए समर्पित होगा. सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि केएमसी वार्ड में कम वजन वाले नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल उपलब्ध होगी.

 

इसे भी पढ़ें:

कंगारू मदर केयर पद्धति से शिशु के शरीर का तापमान नियंत्रित रखने, स्तनपान को बढ़ावा देने, संक्रमण के खतरे को कम करने तथा उसके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायता मिलती है.


उन्होंने बताया कि कंगारू मदर केयर पद्धति में माता एवं शिशु के बीच त्वचा से त्वचा संपर्क को बढ़ावा दिया जाता है. यह पद्धति नवजात के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी मानी जाती है तथा उसके समुचित विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.


केएमसी वार्ड में माताओं को नवजात की देखभाल, स्तनपान एवं कंगारू मदर केयर की सही प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि अस्पताल से घर लौटने के बाद भी वे अपने शिशु की बेहतर देखभाल कर सकें.


सदर अस्पताल, बोकारो का उद्देश्य प्रत्येक नवजात, विशेषकर कम वजन वाले शिशुओं को गुणवत्तापूर्ण उपचार एवं देखभाल उपलब्ध कराकर उन्हें स्वस्थ जीवन प्रदान करना है. केएमसी वार्ड की स्थापना से जिले में नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के प्रयासों को भी बल मिलेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही