Search

 
 
 

Bokaro News : लैब टेक्नीशियन पर मरीज के साथ मारपीट का आरोप, परिजनों ने की तोड़फोड़

Bokaro News : परिजन राखोहरी मांझी ने बताया कि वह मरीज कोको देवी को अस्पताल से जांच कराने के लिए लैब लेकर पहुंचे थे. जांच में देरी होने पर उन्होंने लैब टेक्नीशियन से इसका कारण पूछा. टेक्नीशियन ने विद्युत आपूर्ति बाधित होने की बात कही. इसके बाद परिजन ने मामले की शिकायत डॉक्टर से की.
 
ब टेक्नीशियन पर मरीज के परिजन के साथ मारपीट

Bokaro News : बोकारो के सेक्टर-4 स्थित डॉ. विकास लैब में बुधवार को लैब टेक्नीशियन पर मरीज के परिजन के साथ मारपीट और पत्थर से हमले का आरोप लगाया गया है. घटना के बाद मामला इतना बढ़ गया कि परिजनों ने लैब में तोड़फोड़ शुरू कर दी.

 

 

परिजन राखोहरी मांझी ने बताया कि वह मरीज कोको देवी को अस्पताल से जांच कराने के लिए लैब लेकर पहुंचे थे. जांच में देरी होने पर उन्होंने लैब टेक्नीशियन से इसका कारण पूछा. टेक्नीशियन ने विद्युत आपूर्ति बाधित होने की बात कही. इसके बाद परिजन ने मामले की शिकायत डॉक्टर से की.

 

आरोप है कि शिकायत करने के बाद लैब टेक्नीशियन ने राखोहरी मांझी के साथ गाली-गलौज की और पत्थर से हमला कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई. इसी दौरान परिजनों ने लैब में तोड़फोड़ शुरू कर दी.लैब प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. दोनों पक्षों ने थाना में परस्पर विरोधी आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने का अनुरोध किया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही